Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

वरिष्ठ पत्रकार भोला प्रसाद को मातृशोक, पूरा मीडिया जगत मर्माहत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  जनपद के मीडिया साथियों के लिए दीपावली के इस वर्ष का यह पर्व बहुत शुभ नहीं रहा। कारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार भोला प्रसाद की माता राधिका देवी पत्नी त्रिवेणी प्रसाद (82) का निधन सोमवार की सुबह हृदय गति रुकने के कारण हो गया। जैसे ही पत्रकार की मां के निधन की सूचना प्रसारित हुई पूरा मीडिया जगत मर्माहत हो गया। क्षेत्र सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर हुआ। पत्रकार के माता जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। 

सनद रहे पत्रकार भोला प्रसाद की मां राधिका देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। राधिका देवी का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पति त्रिवेणी प्रसाद ने दी। गंगा घाट पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर ओझा, गिरीश नारायण तिवारी, आशुतोष शुक्ला, ग्रापए बैरिया के अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र तिवारी, सुरेश मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, बसंत कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, हरेराम यादव अर्जुन, दीप नारायण, राजन प्रसाद शाह, सुमित सिंह, पप्पू ओझा पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि गंगापुर उमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।   

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की शोक सभा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष सुधीर सिंह के अध्यक्षता में रामगढ़ ढालेपर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार भोला प्रसाद की माताजी राधिका देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन व्रत धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर सुधीर सिंह, अनिल सिंह, सुरेश मिश्रा, भानु प्रताप सिंह ,रविंद्र मिश्रा, देवेंद्र तिवारी ,हरेराम यादव, नित्यानंद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking