Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

हल्दी पुलिस को भैंस चोरों की चुनौती, एक ही रात खोल ले गए तीन भैंस

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : एक तरफ हल्दी पुलिस बिहार घाट के रास्ते पर एटीएम से फ्राड करने वाले गिरोह पर मुठभेड़ कर गिरफ्तार करने पर अपनी पीठ थपथपा रही है वहीं भैंस चोरों ने हल्दी पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। भैंस चोरों ने एक ही रात तीन भैंस खोल लिया है।

बुधवार को ही बिहार घाट पर जाने वाले रास्ते से हल्दी भदौरिया टोला निवासी सरल यादव की एक भैंस तथा शुभलाल यादव की दो भैंस चोरों ने खोल लिया। चोरी की गई भैंसों को ले जाने का रास्ता भी बिहार घाट से ही है लेकिन लिखित तहरीर के बावजूद भी पुलिस अभी तक छानबीन करने का प्रयास भी नहीं कर रही है। वर्षों बाद हुई चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैला हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया है। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के लिए यह बड़ी चुनौती है। हल्दी पुलिस को भैंसों का पता चला अपनी योग्यता साबित करनी है।

इनपुट- अतिश उपाध्याय, पत्रकार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking