Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जन आशीर्वाद यात्रा : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का खूब हुआ स्वागत

-लोकसभा क्षेत्र बलिया

-कड़ी धूप के बावजूद भारी संख्या में उमड़े लोग भाजपाई

-बम बम बोला द्वाबा, चट्टी चट्टी पर उमड़ा पब्लिक का सैलाब

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा 72 बलिया  बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर  की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को कदमतर मंगल पांडेय जी की प्रतिमा  पर माल्यार्पण से शुरू हुई. यात्रा जयप्रकाश नगर में पूर्ण हुई। भाजपा के उम्मीदवार का अभिनंदन करने पूरा द्वाबा मनोयोग से उमड़ा। चिलचिलाती धूप भी लोगों को रोक नहीं पायी। पूरा द्वाबा नीरज शेखर के समर्थन में बम बम करता दिखा।

जन आशीर्वाद यात्रा कदमतर चौराहे से शुरू होकर जगरनाथ चौधरी की प्रतिमा, काशीपुर, जमुआ, हल्दी, सोनबरसा, ठेकहा होते हुए सायं 7:30 बजे जयप्रकाश नगर पहुंची। नीरज शेखर ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं तथा भारी संख्या में आये लोगों  को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव, बैरिया चेयरमैन मंटन वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, धनंजय कन्नौजिया, नागेन्द्र पाण्डेय, अमिताभ उपाध्याय, अनूप चौबे, रवि राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय ने तथा पार्टी के वरिष्ठ  तथा  पिता जी (पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी) के पूर्व सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान नीरज शेखर ने कहा ” इस चिलचिलाती धूप में  जिस तरह से जनता ने अपना समर्थन इस यात्रा को दिया इससे साफ जाहिर होता है की प्रधान मंत्री की नीतियाँ हर घर में पहुँच रहीं हैं  तथा जन जन इन नीतियों से लाभान्वित हो रहा है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा की यहाँ से विपक्ष  गायब है तथा यहाँ की जनता ने मोदी जी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking