Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों है देश के विकास की धूरी : सांसद मस्त

-संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

-सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रुप से दिखाया हरी झंडी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया और बलिया में अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रुप में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य देश की विकास की धूरी है। जिस समाज की कल्पना प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी कर रहे हैं, वह शिक्षा और स्वास्थ्य से ही संभव है। शिक्षा और स्वास्थ्य देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं। इस अभियान को शासन, प्रशासन और समाज मिलकर सफल बना सकते हैं।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जब गोरखपुर के सांसद थे तब गोरखपुर में संचारी रोगों का प्रकोप फैला रहता था। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया। आज उसका सुखद परिणाम भी देखने को मिला है। स्कूल चलो अभियान से हर बच्चे को स्कूल जाने का अवसर मिले, सरकार की ऐसी व्यवस्था है। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि यह दोनों ही अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के उपरांत सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चले अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रचार वाहन संचारी रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयंत कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking