Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बागी बलिया के हड्डी रोग के मरीजों को मिला एक बड़ा चिकित्सक

-चिकित्सा सुविधा उम्दा

-कोकिला बेन, लीलावती, अपोलो अस्पताल में सेवा देने के बाद बलिया को सेवा के लिए चुना डा. अनुराग राय ने

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : चिकित्सा का क्षेत्र सेवा का माना जाता है पर इसमें सेवा शायद ही दिख रही है। चिकित्सक सरकारी हो या प्राइवेट उसका मूल उद्देश्य अधिक से अधिक पैसा कमाना है। परंतु आज के दौर में भी बलिया जिले में एक चिकित्सक ऐसे हैं जो चिकित्सा के मूल उद्देश्य सेवा क्षेत्र के आसपास ही रह रहे हैं। इनकी सेवा से मरीजों को बेहतर लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

 हम बात कर रहे हैं जिले में सेवा कर रहे वरिष्ठ अस्थि रोग विषेशज्ञ डा. अनुराग राय की। देश के उत्कृष्ट मेडिकल कॉलेज में शुमार केईएम मेडिकल से शिक्षा ग्रहण करने वाले डा. अनुराग राय ने देश के बड़े अस्पतालों में शुमार लीलावती अस्पताल, अपोलो अस्पताल, कोकिला बेन अस्पताल में सेवा देने के बाद बलिया जैसे छोटे शहर को अपना क्षेत्र बना लोगों की सेवा कर अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं। डा. अनुराग राय की डिग्री और उनकी सेवाओं को देख नहीं लगता कि बलिया जैसा शहर उनके कर्मक्षेत्र लायक है पर अपने धुन के पक्के डा. अनुराग राय सेवा क्षेत्र की चिकित्सकीय परंपराओं का निर्वहन करने में जुटे हैं।

कंधा बदलने जैसा बड़ा आपरेशन भी बलिया में

डा. अनुराग राय बलिया मेंवह कारनामा करने जा रहे हैं जो आज तक किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने नहीं किया। डा. एक महिला के कंधे को बदलने का आपरेशन बलिया में करने जा रहे हैं। वाराणसी लखनऊ दिल्ली मुंबई जैसे अस्पतालों में यह सेवा लाखों खर्च पर मिलती थी पर बलिया में सामान्य बजट में इतना बड़ा आपरेशन डा. अनुराग राय करने जा रहे हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking