Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

पूर्व चेयरमैन की 15वीं पुण्यतिथि बांसडीह नगर पंचायत के लोगों के लिए बनी अविस्मरणीय

पुण्यतिथि पर शिलान्यास और लोकार्पण करतीं विधायक केतकी सिंह

-श्रद्धांजलि समारोह

-विधायक केतकी सिंह ने किया तीन करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

रविशंकर पांडेय

बांसडीह (बलिया) : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार की देर शाम पूर्व चेयरमैन स्व नन्दलाल सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देकर दी गई। विधायक केतकी सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की वहां आयोजित कार्यक्रम में तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को म्संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जीवन के साथ मृत्यु भी तय हैं लेकिन मृत्यु के बाद समाज के लोग अच्छे सामाजिक व विरले ब्यक्तित्व को ही याद करते हैं। स्व नन्दलाल सिंह बांसडीह नगर के 21वीं सदी के विकास पुरूष थे। केतकी सिंह ने कहा की नगर पंचायत के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं होगी। नगर के चेयरमैन व सभासद  आपस में तालमेल बिठाकर आवास, शौचालय, सड़क आदि का प्रस्ताव करें सरकार के सहयोग से निर्माण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि आमलोगों की सुविधा के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। केतकी सिंह ने नगर में तीन करोड़ से अधिक के 14 विकास कार्यों  सड़क, सार्वजनिक शौचालय, अत्येष्ठि स्थल, स्मृति उपवन आदि का शिलापटट अनावरण कर लोकार्पण व शिलान्यास किया। चेयरमैन रेनू सिंह व ईओ सीमा राय ने केतकी सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा डीके शुक्ला, रंजना सिंह, सिन्धू सिंह, डा विनोद सिंह,  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी मुन्ना सिंह, जितेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधी अरविन्द सिंह मंटू, शशिभूषण मिश्र नन्हें, केके सिंह, संतोषचन्द्र तिवारी, सोनू सिंह, सिन्टू मिश्रा, युवराज सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, आदि मौजूद थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking