Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पंखे का तार जोड़ते समय विद्युत करंट की जद में आया युवा, मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलकर गांव में रविवार की देर रात पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक के निधन के बाद ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

जानकारी के मुताबिक अभिषेक राम (18) पुत्र वीरेंद्र राम पंखे का तार रात में जोड़ रहा था। अचानक वह विद्युत करंट की जद में आ अचेत हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक के निधन से परिवार में कोहराम की स्थिति है रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking