बलिया : मनियर क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से सोमवार की अपराह्न करीब दो बजे पेड़ की डाल टूट कर स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित कुंदन राजभर के ढाबे पर गिरी।
ढाबे पर भोजन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। केवल ढाबे के टीन सीट का नुकसान हुआ। ढाबे में घिरे लोगों की शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एवं घिरे लोगों को ढाबे से बाहर निकाला। ढाबे पर अक्सर जीप कर्मचारी भोजन करते हैं एवं वहीं बैठे रहते हैं संजोग से बड़ी दुर्घटना टल गई।
Related Articles
राज्यपाल ने समाजकार्य के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को सौंपी जिम्मेदारियां
-तीसरा दीक्षांत समारोह-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन-ऑनलाइन जुड़ीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की समारोह की अध्यक्षता-बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह बहुद्देश्यीय सभागार में सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी […]
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीसीएस परीक्षा को लेकर बैठक संपन्न
-कलेक्ट्रेट सभागार में -जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्ष की व्यवस्था को लेकर दिया स्पष्ट निर्देश -कहा एक कक्षा में प्रत्येक दशा में 24 छात्र ही बैठें, सीसीटीवी का हो इंतजाम शशिकांत ओझा बलिया : जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान […]
जिले में संपूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती
-बोले जिलाधिकारी -सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनपदीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक शशिकांत ओझा बलिया : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा है कि राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती जनपद में संपूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाई जाएगी। आयोजन की भव्यता के निमित्त सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनपदीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की और आवश्यक निर्देश […]

