बलिया : उत्तर प्रदेश शासन और जिला निर्वाचन अधिकारी बलिया के निर्देशानुसार स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जन जागरूकता के लिए पोस्टर कला, रंगोली और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता कला शिक्षक डा. इफ्तिखार खान की देखरेख में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने छात्र-छात्राओं के समक्ष मतदान के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा मतदान के महत्व को बताया।
Related Articles
18 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव उपाध्याय
शशिकांत ओझा बलिया : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश महासचिव पं. राजीव उपाध्याय 18 जनवरी को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष संजय यादव उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। भाजपा की सदस्यता लेने वाले कांग्रेस नेता राजीव उपाध्याय दो बार पार्टी के जिलाध्यक्ष […]
पुलिस सहायता केंद्र के सामने दिनदहाड़े महिला से मोबाइल व नकदी की छीना-झपटी
-हाल चितबड़ागांव पुलिस का-पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद, फिर भी पुलिस अभी कर रही जांच शशिकांत ओझा बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव मोड़ स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने शनिवार की सुबह हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल व नकदी से भरा बैग छीना और फरार हो गए। हैरानी […]
बेसिक शिक्षा परिषद में अब तक शून्य नामांकन वाले विद्यालयों पर गिरेगी गाज
-बीएसए का अल्टिमेटम -सरकार और विभाग के इतने प्रयास के बाद भी ज़िले में शून्य नामांकन वाले अभी दर्जनों -स्कूल चलो अभियान की शुरुआत के बाद स्कूलों में शुरू है नामांकन की प्रक्रिया शशिकांत ओझा बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में इन दिनों नवीन बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया का दौर चल रहा […]


