Advertisement
7489697916 for Ad Booking
देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

…अब मुख्यमंत्री योगी की तरकश में शामिल होगा शस्त्र “एके शर्मास्त्र”

-भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीतिन प्रसाद भी बनेंगे मंत्री
-संघ ने निकाल ही दिया केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार का विवाद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और कई दिनों से केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार का विवाद भी समाप्त हो गया। तय हुआ कि केन्द्रीय पसंद एके शर्मा योगी कैबिनेट में शामिल होंगे पर वे सिर्फ कैबिनेट मंत्री के रुप में। तय यह भी हो गया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीतिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल होने के बाद मंत्री बनेंगे।

पिछले कई दिनों से योगी आदित्यनाथ के तरकश में मोदी का पसंद एके शर्मास्त्र शामिल ही नहीं हो पा रहा था। संघ और भाजपा के बड़े लोग इस प्रकरण को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि योगी ने कहा था कि एके शर्मा को राज्य मंत्री ही बनाएंगे और केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें गृह सहित कई महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री चाहता था। संघ ने दोनों को अपनी अपनी मांग त्याग कर बीच का रास्ता दिया। अब लगता है शीघ्र योगी कैबिनेट का विस्तार व बदलाव होगा। बैकवर्ड समुदाय के कई लोगों को मंत्री बनने की संभावना भी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking