Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

आधुनिक सुविधा से लैश होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर

-विधायक संजय यादव ने लिया अस्पताल को गोद
-आक्सीजन सुविधा युक्त होंगे अस्पताल में 30 बेड
-सुविधा विकास के लिए विधायक ने दिया 8 लाख

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: सरकार और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अस्पताल को गोद लेने के क्रम में विधायक संजय यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर को गोद लिया है। अब सीएचसी शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। कोविड महामारी को देखते हुए यहां आक्सीजन सुविधा युक्त 30 बेड होंगे। इसे विकसित करने में होने वाले आठ लाख 10 हजार खर्चे को विधायक वहन करेंगे।

विधायक संजय यादव ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतरीन केंद्र बनाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता हुई है। शुरुआत में 30 बेड आक्सीजन सुविधा से युक्त किए जा रहे हैं। इसके लिए आठ लाख की धनराशि मुहैया कराई गयी है। अधिक धन की आवश्यकता पर और धन दिया जाएगा। विधायक ने सीएमओ को कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के लिए यहां आने वाले मरीजों को लगना चाहिए कि वे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों में विधायक के इस निर्णय को लेकर बहुत हर्ष है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking