Advertisement


7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव से प्रोन्नत हो राघवेंद्र प्रताप सिंह बने प्रदेश महासचिव

-काग्रेस ने जिले का बढ़ाया मान
-बलिया जिले कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं राघवेंद्र प्रताप सिंह

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। वे पहले प्रदेश सचिव के रुप में सेवा दे रहे थे।
राघवेंद्र प्रताप सिंह को संगठन में प्रोन्नति मिलने से जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित भी किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह एक कांग्रेस के निष्ठावान और ऊर्जावान सिपाही हैं। ऐसे कार्यकताओं के मनोनयन से कांग्रेस मजबूत होगी तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुबारकबाद देने वालों में दिग्विजय सिंह, यतेंद्र बहादुर सिंह, राजनाथ उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, फुल बदन तिवारी, धीरेंद्र ओझा, गिरीश कांत गांधी, विपिन पांडेय, अबुल फैज, विवेक ओझा, रूपेश, विनायक राय, तनु पांडेय, जितेंद्र पाठक, ओमप्रकाश राम, हरिकेन्द्र सिंह आदि शामिल हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking
Advertisement


7489697916 for Ad Booking