Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

कार्यक्रम को अविस्मरणीय ऐतिहासिक बनाने में मनोयोग से जुटे मंत्री उपेंद्र तिवारी

-मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह
-सात दिसंबर को फेफना के पास कपुरी निवासी भोला ओझा की जमीन में आयोजन
-50 हजार से अधिक बराती-घराती व अन्य लोगों के बेहतरीन भोजन का हो रहा इंतजाम
-सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन, निरहुआ, पाखी हेगड़े, भरत शर्मा आएंगे
-जनपद स्तरीय अधिकारियों, टेंट और भोजन बनाने वाले के साथ देखे आयोजन स्थल

आयोजन स्थल का निरीक्षण करते मंत्री उपेंद्र तिवारी
Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत हर साल सभी जगहों पर आयोजन होते ही हैं पर विधानसभा फेफना में सात दिसंबर को होने वाले आयोजन को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। जनपद स्तरीय अधिकारियों, टेंट और हलवाई के साथ एक बार आयोजन स्थल को देख आवश्यक निर्देश भी दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह आयोजन के लिए फेफना के पास कपुरी निवासी भोला ओझा के जमीन में यह आयोजन होना है। उन्होंने इस सामाजिक कार्य के लिए अपने कई हेक्टेयर खेत की बोआई नहीं की है। आयोजन ऐतिहासिक हो मंत्री उपेंद्र तिवारी की यह मंशा है। आयोजन स्थल का निरीक्षण के दौरान मंत्री की मनोदशा देख ऐसा महसूस हुआ। मंत्री ने अधिकारियों को आयोजन की तैयारी को मानिटरिंग करने को कहा। भाजपा नेता अंजनी ओझा को आयोजन स्थल को समतल कराने का जिम्मा दिया। मंत्री ने बताया कि 551 जोड़ों का विवाह होगा। आयोजन में 50 हजार से अधिक बराती-घराती और अन्य लोगों के लिए बेहतरीन भोजन तैयार करना है। विवाह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शानदार होगा। दिनेश यादव निरहुआ, पाखी हेगड़े, गोपाल राय, भरत शर्मा सहित दो दर्जन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम सात दिसंबर के दिन से शुरू हो सात की रात तक चलेगा। मंत्री सामुहिक विवाह आयोजन को अविस्मरणीय बनाना चाहते हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking