
-समाज के लिए दो कदम
-प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जाना लोगों का हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

शशिकांत ओझा
बलिया: चितबड़ागांव में बाढ़ की स्थिति के बीच सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।


चेयरमैन ने जरूरतमंद लोगों के बीच लंच पैकेट का वितरण भी किया। चेयरमैन ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मौके की स्थिति देखी। उन्होंने लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों की जानकारी ली। प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लंच पैकेट बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। प्रभावित लोगों ने अपनी समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया।

चेयरमैन ने लोगों की बात सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रयास जारी रहेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि के पहुंचने और राहत सामग्री वितरित किए जाने से लोगों को कुछ राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रभावितों के बीच भोजन उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी, सभासद शौकत सोहराब, अखिलेश सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सतेन्द्र सिंह गुड्डू, नशीम अहमद, अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




