-दिया अच्छा संदेश
-प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के परिसर में हुआ बेहतरीन कार्य
-राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका पीहू उपाध्याय की पहल
बलिया : कहते हैं न कि अगर तम्मना हो तो किसी तरह की भौतिक दिक्कत उद्देश्य में बाधा बन ही नहीं सकती। इसी तरह का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के शिक्षकों की टीम ने। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका पीहू उपाध्याय की इस टीम के प्रयास की सराहना हो रही है।
शहर क्षेत्र में विद्यालय और जमीन की कमी। यहां वन महोत्सव का सप्ताह या उत्सव कैसे मनता। प्रधानाध्यापिका पीहू की सोच ने उसका तरीका निकाल लिया। विद्यालय में गमले लाए और उसमें समारोह पूर्वक पौधरोपण किया। सभी ने अमृतपाली स्कूल टीम के इस प्रयास की सराहना की।
9768 74 1972 for Website Design