Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच से नीचे गिरी दूल्हे वाली कार

-बारात से कार लेकर आए सभी सुरक्षित, गाड़ी को थाने लाई पुलिस

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा से दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी में गई एक बारात की दुल्हे वाली कार ही जनेश्वर मिश्र सेतु के एप्रोच से नीचे गिर गई। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी बाहन को छोड़ ही चले गए। पुलिस ने कार को थाना परिसर लायी है। दुर्घटना के समय गाड़ी में दुल्हा नहीं था।

अगरसंडा निवासी बीरबल राम के पुत्र संदीप राम की बारात जनाड़ी ग्राम सभा निवासी बूटन राम के घर आई थी। द्वारचार के बाद कुछ युवक जनेश्वर मिश्रा सेतु को निकट से देखने के लिए दूल्हे का वाहन लेकर निकल पड़े। लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार गहरे खड्ड में गिर गई। दुर्घटना के बाद कार में मौजूद सभी सुरक्षित बच गए और वहां से निकल भी गए। कार कैसे खाई में गिरी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दुबहर थाने के पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर से किसी तरह वाहन को खिंचवा कर थाने ले आए। संभावना है कि बाराती एप्रोच के किनारे गाड़ी खड़ी कर मजा ले रहे होंगे तभी वाहन नीचे सरक कर गिर गया होगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking