Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जनेश्वर मिश्र सेतु पर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी 455 पेटी अंग्रेजी शराब

-बड़ी कामयाबी
-पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार के तीन शराब तस्कर, वाहन और एक बाइक भी जप्त

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : अवैध शराब के बिक्री एवं परिवहन की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में जनेश्वर मिश्र सेतु पर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 455 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों बिहार के निवासी हैं। जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्रिका निवासी बिहिया भोजपुर प्रान्त बिहार, सोनू कुमार सोनी पुत्र शिवजी सोनी निवासी कटेया थाना बिहिया, जनपद भोजपुरा बिहार और विष्णु शंकर ओझा पुत्र ओम प्रकाश ओझा निवासी पटेया थाना बिहिया जिला भोजपुर प्रान्त बिहार को पुलिस ने पकड़ा। अभियुक्त एक टेम्पो (पियाजो) बीआर 03 एटी 4045 की बाडी के नीचे कुल 455 पेटी शराब रखे थे। पुलिस को एक अदद सुपर स्पलेडर यूपी 60 एक्यू 2353 भी मिली जो टेंपो के साथ थी। उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking