

कुलदीप दुबे
दुबहड़ (बलिया) : बलिया जिले के ऐतिहासिक जनेश्वर मिश्र सेतु से रविवार की शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया। युवक के कूदते ही वहां हाहाकार मच गई। मौके पर उपलब्ध पुलिस कर्मियों ने नाविकों की मदद से उसे बचा लिया।

दुबहड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेपुर निवासी अजय कुमार यादव ( 22) पुत्र स्व. शिवबली यादव ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। दुबहड़ थाने की पिकेट पर तैनात पुलिस तथा स्थानीय नाविकों की मदद से उसे बचा लिया। बचाने वाले नाविकों में राम आशीष बिंद पुत्र राजा बिंद , सोमनाथ पासवान पुत्र बलखीरा पासवान , रमेश साहनी पुत्र रमाकांत साहनी निवासी ग्राम जनारी व थाना दुबहर शामिल रहे। दुबहड़ थानाध्यक्ष आरके सिंह द्वारा अजय यादव के परिवारीजन को बुला कर जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अजय कुमार यादव कम उम्र से ही धूम्रपान का आदी है। जिससे उसकी दिमागी हालत सही नहीं है।



9768 74 1972 for Website Design