Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

बलिया : बलिया-छपरा रेल खंड के मध्य रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने गुरूवार की सुबह शौच के लिए एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। महिला के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
गायघाट की निवासी कान्ति देवी (35) पत्नी विनोद राजभर सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के दो पुत्र हैं। पति कमाने के लिए बाहर रहता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking