Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

तलवार से केक काटना, जश्न में गोली चलाना पड़ा महंगा

-पुलिस ने दर्ज किया तीन लोगों पर मुकदमा, एक की गिरफ्तारी भी
-मनियर थाना क्षेत्र के बड़की बारी का निकला वायरल वीडियो मामला

रविशंकर पांडेय
बांसडीह

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


भोजपुरी फिल्म अभिनेता सांसद रविकिशन का एक चर्चित डायलॉग है “अद्भुत अद्भुतम अद्भुताष”। लेकिन यह अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा में कहा गया। जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बड़की बारी निवासी युवाओं ने किया तो अद्भुताष पर गलत कार्य में। युवाओं ने एक युवक का बर्थडे विचित्र अंदाज में मनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। युवक एक चार पहिया वाहन के छत पर तलवार से केक काटा और जश्न में फायरिंग किया। वीडियो की जांच करके पुलिस ने मामला पंजीकृत किया और केक काटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) की यह वारदात निकली। घटना बुधवार के दिन बताया जा रहा है। जिस युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा है उसका नाम कृष्णा यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी मनियर उत्तर टोला का बताया जा रहा है। पुलिस ने कृष्णा यादव पुत्र अमरनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कृष्णा यादव, विनोद यादव सहित तीन पर मामला दर्ज किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking