Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य

दिग्विजय सिंह अपने नाम के सिंह शब्द में पोत दें कालिख

-दिग्विजय सिंह के 370पुन: लगाने के बयान पर भड़के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
-कहा पंडित नेहरू की बुजदिली के कारण तब भारत नहीं बनपाया था हिन्दू राष्ट्र

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : कांग्रेस के राज्य सभा सांसद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर बलिया बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह भड़क गए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने नाम के आगे सिंह टाइटल पर कालिख पोत देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने किसी कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस सरकार में आएगी तो कश्मीर में 370 पुनः लगाने पर विचार होगा।

विधायक ने यह भी कहा कि पंडित नेहरु बुजदिल थे वर्ना देश आजादी के हुए पाकिस्तान बंटवारा के पश्चात ही हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता।कहा गुलाम मानसिकता वाले नेहरु की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत अवश्य हिन्दू राष्ट्र बन गया होता।

कहा दिग्विजय सिंह के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की धरती पर विदाई कर देनी चाहिए। कहा जब कश्मीर से हिन्दू खदेड़े जा रहे थे तब कांग्रेसी नेता मौन थे। सोनिया गांधी व राहुल गांधी तो विदेशी कल्चर के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking