Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

देश की आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संस्कृति पर है भाजपा से खतरा

-समाजवादी पार्टी का सम्मेलन
-महान समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र के आंगन की मिट्टी गई सपा मुख्यालय
-समाजवादियों के लिए तीर्थस्थल बना बैरिया विधानसभा का शुभनथहीं गांव
-समाजवादी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा प्रबुद्ध वर्ग के कंधे पर है जिम्मेदारी

बलिया : महान समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की जयंती समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को बहुत शानदार तरीक़े से मनाया। जनेश्वर मिश्र की जनस्थली बैरिया विधानसभा के शुभनथहीं गांव पहुंच लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी हुआ। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संस्कृति पर हमला भाजपा सरकार कर रही है। इससे प्रदेश और देश को बचाने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध वर्ग की है। प्रबुद्ध वर्ग ने हमेशा देश की दशा देख दिशा दिखाया है। अब समय आ गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिशाहीन सरकार उखाड़ फेंकने के लिए प्रबुद्ध वर्ग फिर से खड़ा हो। भारी बारिश के बीच जारी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. अभिषेक मिश्र और चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने बलिया जिले के प्रबुद्ध वर्ग को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का मंथन कराते हुए उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए जगने का आह्वान किया और प्रदेश देश बचाने का निवेदन। वक्ताओं ने बिन्दुवार केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की नाकामी और बुराइयों को गिनाया। जनेश्वर मिश्र जन्मस्थली धाम से क्रांतिकारी बागी जिले के प्रबुद्ध वर्ग ने 2022 में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को उखाड़ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दृढ़ निश्चय भी किया।


कार्यक्रम के शुभारंभ में सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने, जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने सभी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानी पं. रामविचार पांडेय और संचालन सपा के जिला सचिव सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने किया। पूर्व मंत्री सनातन पांडेय और जनेश्वर मिश्र जी के भाई तारकेश्वर मिश्र ने आए हुए लोगों का आभार जताया। अतिथियों के आने से पूर्व सभा को आशुतोष ओझा, राकेश चौबे, शत्रुघ्न पांडेय, अरविंद तिवारी, देवानंद उपाध्यक्ष और अनंत मिश्र भी संबोधित किया। अतिथियों के आगमन के पश्चात दर्जन भर से अधिक प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, , संंजय उपाध्याय सिंह, शामू ठाकुर, लक्ष्मण गुप्त, अनिल राय,विजय मिश्र, प्रभुनाथ यादव आदि मौजूद रहे। विधानसभा बैरिया के सपा नेता सूर्यभान सिंह आगंतुकों की सेवा में जुटे रहे।

जनेश्वर मिश्र के आंगन मिट्टी गई सपा मुख्यालय

जनेश्वर मिश्र को दिग्गज समाजवादी तो पहले से ही माना जाता रहा है। छोटे लोहिया के नाम से भी उन्हें परिभाषित किया जाता है। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग ने शुभनथहीं गांव को सपाइयों का तीर्थ स्थल बना दिया। उनकी मांग स्वरूप जनेश्वर मिश्र जी के आंगन की मिट्टी सपा मुख्यालय रखने हेतु भेजी गई। सनातन पांडेय और सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने अतिथियों को मिट्टी सौंपा।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design