Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पाक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
पंजीकृत मु0अ0सं0- 59/21 धारा 354(क) भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शनी पुत्र लोरिक राजभर निवासी पशुहारी थाना उभांव जनपद बलिया को उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 जून को डम्बल बाबा परती के पास गिरफ्तार किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सनद रहे कि 31.05.2021 को उपरोक्त अभियुक्त शनी अपने पड़ोस के एक अवयस्क उम्र करीब 10 वर्ष के साथ हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया था जिसके संबन्ध में वादी पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking