Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पिता की सोलहवीं से एक दिन पहले उठी पुत्र की अर्थी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पिता की सोलहवीं से एक दिन पहले ही पुत्र ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अर्थी उठी तो हर किसी की आंखों में पानी आ गया। मामला मनियर कस्बा के वार्ड नंबर 9 कोठी मुहल्ला का है।
सुदामा राजभर (70) का निधन 17 सितंबर 2021 को हो गया था। 2 अक्टूबर को उनकी सोलहवीं थी। संस्कार का कार्य उनका इकलौता पुत्र गामा राजभर (45) कर रहा था। गामा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान गामा राजभर की मौत हो गई। परिजन के अनुसार गामा का प्लेटनेट डाउन हो गया था। गामा के बड़े पुत्र चंदन ने शुक्रवार की रात में पिता को मुखाग्नि दिया। गामा के तीन पुत्र चंदन (21), सोनू (18) व मुन्ना (16) एवं एक बेटी आरती (23) है। बेटी की शादी तय हैं। छ:माह पूर्व गामा की मां समरजिया का निधन हो गया था। एक साल के अंदर इस घर से तीन अर्थियां निकली, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking