Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामिया गोवध अधिनियम का अभियुक्त

-बांसडीह पुलिस को सफलता
-इरसाद नट को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने फैलाया था जाल

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : अभियुक्तों, वारंटियों को जिला कारागार में भेजने के लिए प्रयत्नशील है इसी क्रम में बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने 10हजार के इनामी गोवध अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बांसडीह पर पंजीकृत मुअसं-187/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त इरशाद नट पुत्र सिरी नट निवासी विद्या भवन नरायनपुर थाना बांसडीह शुक्रवार को मझौस खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेज के सिपुर्द कर दिया। जा रहा है। अभियुक्त इरशाद नट पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking