Advertisement
7489697916 for Ad Booking
देश पूर्वांचल बलिया राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, संजय गांधी पीजीआई में ली अंतिम सांस

-प्रदेश में तीन दिन शोक

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषित किया सोमवार को सार्वजनिक अवकाश

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
कल्याण सिंह जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से चहुंओर शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन का शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा, ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें। कल्याण सिंह के निधन से सभी भाजपाई दुखी हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking