-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने टाउनहाल में किया भव्य स्वागत
-भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई शुरुआत
बलिया: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र को प्रदेश संगठन का महासचिव बनाए जाने पर जनपद कार्यकारिणी द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर के बापू भवन टाउन हॉल के छोटे सभागार में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी व चंद्रशेखर उपाध्याय ने भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित तथा माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक केसरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि राजेश मिश्र जैसे ऊर्जावान व्यक्ति के प्रदेश महासचिव बनने से पूरे प्रदेश में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सबसे मजबूत संगठन के रूप में काम करेगा एवं ब्राह्मण बंधुओं के समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि राजेश मिश्रा के प्रदेश महासचिव बनने से बलिया के ब्राह्मण समाज का गौरव पूरे प्रदेश में फैला है। अरुण कुमार ओझा ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में ब्राम्हण सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है ऐसे में राजेश मिश्र का प्रदेश महासचिव बनना एक आशा की किरण है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के नवनियुक्त महासचिव एवं बलिया जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा पिछले दो वर्षों से संगठन जिस मजबूती से बलिया के विप्र समाज के लिए काम किया है उसी मजबूती के साथ हम पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज को मजबूत करने का काम करेंगे। बलिया का गौरवशाली इतिहास रहा है उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कहा कि आज अपनों के बीच में इस प्रकार से सम्मानित होना निश्चित रूप से गौरव का क्षण है तथा मेरे जीवन का सबसे यादगार पलों में शामिल रहेगा।
इस दौरान सैकड़ों ने माला पहना कर व बुके देकर उनका स्वागत किया।
9768 74 1972 for Website Design