Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

प्रभात ओझा को भारत सरकार की एक सलाहकार समिति में सदस्य नामित होने पर बंटी मिठाई

रविशंकर पांडेय
बाँसडीह (बलिया) : नगर पंचायत बाँसडीह निवासी शहीद पं. रामदहीन ओझा के पौत्र वरिष्ठ पत्रकार डा. प्रभात ओझा को भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग की सयुक्त हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।

खबर पाकर उनके गृह नगर में स्थानीय लोगों में खुशी का मौहाल वयाप्त है। नगर पंचायत के विभिन्न संगठनों के लोगों तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा मिठाई बाँटकर प्रसन्नता व्यक्त किया। भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि डा. प्रभात ओझा के सदस्य नामित होने से बाँसडीह का गौरव बढ़ा है और इसका लाभ बाँसडीह नगर पंचायत के लोगों को मिलेगा।स्थानीय लोगो ने बाँसडीह चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर एकत्र होकर मिठाईया बाँटी तथा एक दूसरे को खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर उपेंद्र ओझा, मूनजी गोंड़, नवीन सिंह, शुभभ दूबे, अमित यादव, अमर सिंह, राजेश पांडेय, विवेक गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking