Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने किया लोगों को मतदान के लिए जागरूक

-मतदाता जागरूकता अभियान
-प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में हुआ आयोजन अभिभावकों की भी लगी भीड़
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन
-जिला निर्वाचन कमीशन ने प्रतिमा उपाध्याय पीहू को बनाया है अपना स्वीप आईकॉन


बलिया : मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तो तैयारी में हैं ही निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुट गया है। सोमवार को बलिया में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के बच्चों ने अपनी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू के नेतृत्व में पोस्टर बना लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

सुबह से ही इस माडल स्कूल के बच्चों ने लोगों को पोस्टर और बैनर बना वोट के महत्व को बताया। इस दौरान अभिभावकों की भी भीड़ रही। सनद रहे प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक हैं और जिला निर्वाचन कमिशन ने उन्हें स्वीप आईकॉन बनाया है। पीहू ने जागरूकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान प्रसून पाठक, रत्ना सोनी, पल्लवी सिंह स अ और कविता यादव, निरुपमा सिंह शिक्षामित्र का भी सहयोग रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking