



-मिशन 2022
-हाईकमान से स्वीकृति और अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
-मनु जी प्रसाद को बलिया और राजेंद्र शर्मा को रसड़ा नगर की कमान
बलिया।समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन को और ताकत देने और 2022 विधानसभा चुनाव में बेहतर करने के दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज जनपद के दोनों नगर पालिका परिषद क्षेत्रो में नगर अध्यक्ष की नई तैनाती कर दी। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता कर उक्त घोषणा की।
जिलाध्यक्ष ने दोनों ही नगर क्षेत्र के अध्यक्ष के नामों की घोषणा करते हुए नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गण से एक सप्ताह के अन्दर अपनी कार्यकारणी गठित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मनोनीत अध्यक्ष गण बलिया नगर चित्रगुप्त रोड जपालिगंज निवासी मनु जी प्रसाद उर्फ मुन जी और रसड़ा नगर खुर्द बाग पचमन्दिर निवासी राजेन्द्र शर्मा का नाम है।
इसकी जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने देते हुए मनोनीत नगर अध्यक्षो को बधाई देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के इस निर्णय से पार्टी को 2022 के मिशन को गति और ताकत मिलेगी।
9768 74 1972 for Website Design