-दिखाया कला का जौहर
-सावन महीना भगवान शिव का होता बहुत खास इसलिए उकेरी भगवान की तस्वीर

रविशंकर पांडेय
बांसडीह, बलिया : हमारी हिंदू संस्कृति में सावन महीना भगवान शिव का बहुत ही खास व अत्यंत प्रिय महीना माना जाता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास्टर आफ फाइन आर्ट का छात्र बलिया बांसडीह क्षेत्र के राजागांव खरौनी निवासी रुपेश सिंह ने बालू के ढेर पर भगवान भोलेनाथ की आकृति उकेरी।
काशी स्थित पांडेपुर स्थित अपने निवास पर बालू के ढेर पर भगवान शिव की साक्षात प्रतिमा उकेर कर महादेव की पावन नगरी काशी विश्वनाथ धाम सहित पूरे भारतवर्ष के सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए मंगल कामना किया। रुपेश की इस कृति को काफी लोगों ने देखा। बालू पर आकृति बनाने में रुपेश सिंह वैसे तो पहले से ही मास्टर हैं पर वे समय समय पर वर्तमान परिवेश को देख कलाकृति बनाते रहते हैं। पूरे पूर्वांचल ही नहीं प्रदेश भर में उनकी कृति सराही जाती है।





9768 74 1972 for Website Design