Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बाढ़पीड़ितों के बीच राशन ले पहुंचे नगर विधानसभा के सपा नेता अनिल राय

-बाढ़ राहत कार्य
-बोली सपा : हवाई सर्वेक्षण से नहीं दूर होंगी पिड़ितों की परेशानियां, आएं धरातल पर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीडितों के बीच शुक्रवार को वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय राशन लेकर पहुंचे। लोगों का दर्द जाना और सहायता व मदद का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी टीम शुक्रवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के भसौता, हांस नगर नई बस्ती, उदव छपरा सहित अन्य गांव में पहुंची थी। अनिल राय के प्रबंधन में सपा के पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, रामजी गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डु, मनीष पांडेय प्रधान, विक्की उपाध्याय, शेखर चौबे आदि नाव से राहत सामग्री लेकर बाढ़ पीडितों के बीच पहुंचे और उनकी पीड़ा सुनी और मदद के लिए हमेशा खड़े रहने को कहा। सपा ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हवाई सर्वे से बाढ़ पीडितों की समस्या का समाधान नहीं होगा, उन्हें धरातल पर आना होगा, तब समझ आएगा कि बाढ़ पीडि़त किस हाल में है। कहा कि सरकार सिर्फ बाढ़ पीडित के नाम पर केवल बयानबाजी कर रही है, राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking