

-बेहतरीन कार्य
-रतसर की पूर्व प्रधान स्मृति सिंह के प्रयास से महाराष्ट्र से आए विशेषज्ञ
बलिया : किसानों को सब्जी कूलर और एनिमल डिवाइस कार्यशाला रसड़ा में रतसर कला गांव की पूर्व प्रधान स्मृति सिंह के सहयोग से आयोजित हुई। इसमें महाराष्ट्र के विशेषज्ञ ने बिना बिजली की सहायता से पानी से सब्जी को एक सप्ताह तक ताजा रखने की जानकारी दी।
स्मृति सिंह और अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुक्तानन्द सिंह ने किसानों को रसड़ा में सब्जी कूलर और एनिमल प्रोटेक्शन डिवाइस की एक कार्यशाला करवाई। कार्यशाला में महाराष्ट्र के अभिषेक ने किसानों को बिना लाइट के सब्जी/ फल कूलर के बारे में जानकारी दी। बताया केवल पानी से फल सब्जियों को लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक ताजा रखा जा सकता है।इस कार्यशाला में रसड़ा और आस पास के किसानों ने भाग लिया।



9768 74 1972 for Website Design