


बलिया । भाजपा नेता अवलेश सिंह ने कपुरी स्थित अपने कैम्प कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भावपूर्ण मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अवलेश सिंह ने पंडित दीन दयाल का भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि पंडित जी महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर गोपाल राय, अन्नदाता सिंह, प्रेम राजभर, जोखन राम, सुखदेव यादव, राजेंद्र यादव, मंगरु सिंह, लोहा सिंह, राधेश्याम राम, जोखन राम, अहमद अंसारी, सोनू यादव, नमो नारायण राय आदि लोग मौजूद थे।
9768 74 1972 for Website Design