Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा ने सुप्रिया चौधरी को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

-जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव
-मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप, विधायक संजय, धनंजय के साथ जिलाध्यक्ष ने की घोषणा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार अब तक नहीं इस सवाल पर गुरुवार को पूर्ण विराम लग गया। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुप्रिया चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया, नेत्री केतकी सिंह आदि की मौजूदगी में घोषणा की। बलिया में अब लड़ाई पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी और सुप्रिया चौधरी के बीच है। समाजवादी पार्टी पूरी तन्मयता से आनंद को तो भाजपा सुप्रिया को जिताना चाह रही है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking