
-चुनावी जनसभा
-भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल दुबहड़ इंटर कॉलेज के मैदान में करेंगे जनसभा


बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की टैंपो हाई करने के उद्देश्य से भाजपा सांसद, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भोजपुरी के महान गायक और अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल बलिया आ रहे हैं। मृदुल नगर विधानसभा क्षेत्र के दुबहड़ के दुबहड़ इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बलिया विधान सभा चुनाव के राजनितिक तापमान में वृद्धि करने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष के बलिया नगर विधान सभा के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के लिए बलिया के दुबहर इण्टर कालेज के मैदान में आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा सदस्य, भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी एवं राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद 23 फरवरी को दिन में 11 बजे होना है।

दयाशंकर सिंह के समर्थन में वे क्षेत्रीय जनता को संबोधित करेगे। दोनों मुख्य अतिथियों का आगमन स्कूल परिसर में हेलीकाप्टर से होगा। कार्यक्रम की सूचना देते हुए चुनाव कार्यालय के कार्यक्रम संयोजक सुरजीत सिंह परमार ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को उपस्थित होकर वक्ताओं के को सुनने एवं जनसभा को सफल बाने की अपील की है।
