Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

भारी संख्या में बलिया के ब्राह्मण समाज के लोग 23 को पहुंचेंगे अयोध्या : केशरी त्रिपाठी

-प्रेसवार्ता
-नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन ने कहा बसपा ब्राह्मण महासम्मेलन से निकलेगी बड़ी लहर
-बलिया के ब्राह्मण समाज में महासम्मेलन को लेकर उत्साह, अंतिम दौर में अयोध्या जाने की तैयारी

बलिया : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मिशन 2022 के आगोश को लेकर उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज को जगाने के लिए ब्राह्मण महासभा सम्मेलन करने जा रहे हैं। 23 जुलाई को अयोध्या से इसकी शुरुआत होगी। बलिया के ब्राह्मण समाज में इस सम्मेलन को लेकर बड़ा उत्साह है और अधिकाधिक संख्या में लोग महासम्मेलन में सहभाग के लिए उत्सुक हैं। अयोध्या के लिए निकलने की तैयारी अंतिम दौर में है। उक्त बातें नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष बसपा नेता केशरी नंदन त्रिपाठी ने कही।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह (डाकबंगला) में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार के कोप से बहुत त्रस्त है। बसपा का ब्राह्मण महासम्मेलन लोगों में एक उम्मीद कायम कर रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जब जब प्रदेश में बसपा की सरकार रही है कानून व्यवस्था उत्तम रही है। इस बार भी प्रदेश का ब्राह्मण भाजपा सरकार से बदला लेने के मूड में है। बसपा संघर्ष नहीं करती संबंधित सवाल के जबाब में कहा कि बसपा के सांसद और विधायक कानूनी और संवैधानिक लड़ाई लड़ती है। आए दिन सदन में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं। प्रेसवार्ता में बसपा नेता अंगद मिश्र फौजी और उपेंद्र पांडेय चेयरमैन के साथ रहे। इस दौरान आजमगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी संतोष राम, महफूज आलम, पिंटू तिवारी, हीरालाल कौशल आदि मौजूद थे।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design