
-बेसिक शिक्षा विभाग
-रैली में शिक्षकों सौग छात्रों ने पूरे गांव का भ्रमण कर जगाया शिक्षा की अलख

शशिकांत ओझा
बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में मंगलवार को स्कूल चलो रैली का आयोजन हुआ। रैली में विद्यालय के छात्रों ने अपने शिक्षकों संग गांव में भ्रमण कर शिक्षा के अलख को जगाया। रैली के बाद स्कूल में सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। मेडल और पाठ्य सामग्री देकर उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया।





प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज बलिया में स्कूल चलो रैली और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सबसे पहले स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। स्कूल के सभी बच्चों के साथ शिक्षकों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान शिक्षा के महत्व के नारे भी लगते रहे तथा अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील भी की गई। उसके बाद अपने अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और कापी देखकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को निःशुल्क पुस्तक के साथ कापी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संध्या पाण्डेय, अंजली तोमर और नीलम कुमारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में आगे बढ़े। रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अवधेश कुमार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। सभी बच्चे अपना अंकपत्र पाकर खुशी से उछल पड़े। अंत में सभी बच्चों में मिष्ठान वितरीत किया गया। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए एक स्वर से सभी ने प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव की सराहना की।

