Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

मनाया आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस

-विश्व ब्राह्मण दिवस कार्यक्रम

-सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हुआ भव्य आयोजन
-नगर पंचायत चितबड़ागांव के कार्यालय पर कार्यक्रम

बलिया। भगवान श्री परशुराम एवं आचार्य चाणक्य के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस मनाया। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र और आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी आयोजन में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव एवं बलिया जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिवस को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन संगठन पूरे देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करता है तथा अपने गौरव एवं सनातन धर्म को स्मरण करता है। समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करने का काम करता है । इस कड़ी में बलिया जनपद ने आज नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी जी को सम्मानित कर रहा है तथा आगे भी हर वर्ष हम समाज के सम्मानित विप्र बंधुओं को सम्मानित करने का काम करेंगे । इस अवसर पर केसरी नंदन त्रिपाठी जी को ब्राह्मण गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, अंग वस्त्रम्, भगवान परशुराम का चित्र, श्रीमद्भागवत गीता प्रदान कीगयी। माल्यार्पण के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी जी ने कहा कि हमारा यह सम्मान जनपद के पूरे ब्राह्मण समाज का सम्मान है तथा पूरे जीवन पर्यंत मैं अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व से ब्राह्मण समाज के मान सम्मान को बढ़ाने का काम करूंगा। अपने कर्मों से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के ब्राह्मण के सुख दुख में खड़ा रहूंगा। कहा अपने सम्मान के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री परशुराम मंदिर करनई संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपने वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को प्रदेश महासचिव बनाए जाने के उपरांत उनका भी अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम को अरुण कुमार ओझा, दयाशंकर तिवारी, करुणेश पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, मुकेश तिवारी, अरुण शंकर तिवारी, अशोक तिवारी, पिंटू तिवारी, अभिराम त्रिपाठी, राहुल दुबे, पप्पू मिश्रा, गुड्डू तिवारी, धर्मेश तिवारी आदि ने संबोधित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर तिवारी एवं संचालन अरुण कुमार दुबे ने किया।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design