Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मनियर में भाजपा का फतह , जीतीं सपना सोनी

-ब्लाक प्रमुख निर्वाचित
-विधायक संजय यादव की मेहनत हुई सफल, चल रहा बधाई का दौर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विकासखंड मनियर में भी भाजपा की फतह हुई। पार्टी उम्मीदवार सपना सोनी पत्नी गोपाल सोनी ने सपा उम्मीदवार को हरा दिया। सपना की विजय को विधायक संजय यादव की मेहनत को सफल माना जा रहा है। बधाईयों का दौर प्रारम्भ है। विधायक आवास स्थित कार्यालय पर जश्न हुआ। मिठाई बांटी गई।
प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने थे, जिसमें भाजपा उम्मीदवार सपना देवी पत्नी गोपाल सोनी 37 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। शिव मुनी देवी पत्नी बलेश्वर यादव को 29 मत मिला। यहां 69 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, लेकिन 68 ने ही मत का प्रयोग किया। वार्ड नंबर 13 ग्राम पंचायत पठखौली पूरब +एलासगढ़ अमीषा यादव पत्नी अमित यादव अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी, क्योंकि वोटर लिस्ट में गलती से उनके स्थान पर भगतिया पत्नी रामबेलास का नाम दर्ज हो गया था, लिहाजा प्रत्याशी अमीषा यादव वोट देने से वंचित रह गई। मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, सदर बलिया उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय, सीओ बांसडीह भूषण वर्मा, खंड विकास अधिकारी रमेश यादव, थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह, कोतवाल बांसडीह रोड सुनील लांबा, उप निरीक्षक मंटूराम पुलिस लाइन सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking