Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मनोयोग से विधायक संजय ने सुनी जनसमस्या, किया निष्तारण भी

-आवास पर जन सुनवाई
-विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के समस्या समाधान को दिया आवश्यक निर्देश

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भखरतीय जनता पार्टी के विधायक संजय यादव पूरे मनोयोग से जनता की शिकायत सुनते हैं। लोगों की समस्या का निष्तारण करते हैं। लोगों का उनपर विश्वास भी है।
शनिवार को भी उनके सिकंदरपुर आवास/कार्यालय पर सैकड़ों लोग पहुंचे। विधायक ने सबको सम्मान से बैठाया और एक एक कर सबकी बातों को सुना।

विधायक ने कुछ का त्वरित निष्तारण भी किया और कुछ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश भी दिया। कुछ कुछ मामलों को सुनने के बाद लापरवाही प्रतीत होने पर विधायक संजय यादव ने जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। विधायक ने कहा कि विकास कार्य कराना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है पर लोगों की समस्या का समाधान सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य। विधायक ने कहा कि प्रयास हमेशा रहता है कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। पूरा प्रयास शुरू से यही है। कहा कार्यालय पर इस कार्य के लिए लोग अ तैनात हैं कि जो हमारी अनुपस्थिति में लोगों की सेवा करते हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking