Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

महिला एसडीएम ने देखा घाघरा नदी का बढ़ता जलस्तर, लोगों से जानी समस्याएं

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : एक तरफ जहां ज्यादा बारिश की वजह से जलजमाव के कारण किसान परेशान हैं। वहीं सरयू (घाघरा) नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। उपजिलाधिकारी बांसडीह सीमा पांडेय ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
साथ ही नाव वैगरह की तत्काल व्यवस्था का निर्देश दिया।

बाढ़ का जायजा लेतीं एसडीएम

जलस्तर वृद्धि की बात करें तो गंगा तथा सरयू (घाघरा) दोनों नदियां बढ़ाव पर हैं। शाम चार बजे गंगा नदी के गायघाट गेज पर 54.770 मापा गया। जबकि खतरा बिंदु न्यूनतम 57.615 एवं अधिकतम 60.390 है। सरयू (घाघरा) नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार की शाम चांदपुर गेज पर 58.100 मापा गया। जबकि न्यूनतम 58.00 व अधिकतम 60.24 है। एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय ने पर्वतपुर, चाँदपुर, कोलकला, खेवसर, सुअरहा आदि गांवों का न केवल दौरा किया बल्कि लोगों की हो रही परेशानी के बारे में भी पूछा। एसडीएम ने कहा कि शासन स्तर से जो भी सुविधा होगी उसे मुहैया कराया जायेगा। कहा कि बारिश की वजह से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। ऐसे में जो भी होगा हरसंभव प्रयास कर मदद मिलेगी। धैर्य की जरूरत है। महिला अधिकारी द्वारा लिया गया जायजा बना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में खुशी व्याप्त है। बाढ़ प्रभावित गांवों में जायजा लेने के बाद जैसे ही एसडीएम सीमा पांडेय गांवों से बाहर निकलीं। लोगों में चर्चा होने लगी कि महिला अधिकारी मौके पर आकर पूछताछ की बहुत अच्छा लगा।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design