


-बोले उप प्रमुख
-अग्रज बैजनाथ पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि का कराया आयोजन
बलिया : स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पं. रामअनन्त पाण्डेय के अनुज व उनके राजनैतिक सलाहकार तथा मुरली छपरा ब्लाक के उप प्रमुख भाजपा नेता सुशील पाण्डेय के अग्रज स्व. पं. बैजनाथ पाण्डेय की प्रथम पुण्य तिथि शुक्रवार को दलन छपरा स्थित उनके पैतृक आवास पर मनाई गयी।
सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुशील पाण्डेय ने कहा कि मुरली छपरा के सभी गांव मे विकास के लिए नया खाका तैयार किया गया है। यह प्रयास किया जा रहा है कि विकास को तेज गति दी जाय। बताया कि पं. राम अनन्त पाण्डेय के सपनों के अनुरुप क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्व. पं. बैजनाथ पाण्डेय के चित्र के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके पुत्र विनोद पांडेय, मुन्ना पांडेय, पप्पू पांडेय, बबलू पांडेय, पंडित अरुण पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय, बलराम सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

9768 74 1972 for Website Design