अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

…जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया का यह कैसा फरमान!

-मुलजिम की तरह बिल्थरारोड में बुलाए गए हाईस्कूल इंटर के विद्यालय टापर
-पूर्व मंत्री छट्ठू राम 15 को कंपोजिट विद्यालय भीमपुरा नं. एक में करेंगे कार्यक्रम
-जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया निर्देश, सभी विद्यालय टापर लेकर पहुंचें

शशिकांत ओझा

बलिया : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के विद्यालय टापर होनहार हैं या बेकार समझ में नहीं आ रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश ने इस पर सोचने के लिए विवश कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विद्यालय के हाईस्कूल इंटर में तीन टापरों को लेकर बिल्थरारोड के पहुंचें। बच्चों को वहां पूर्व मंत्री छट्ठू राम सम्मानित करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने 13 मई को एक आदेश जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय और वित्त विहीन विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि पूर्व मंत्री छट्ठू राम 15 म ई को कंपोजिट विद्यालय भीमपुरा नं एक में एक कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रम में समस्त बोर्डों के हाईस्कूल इंटर टापर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हैं। उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप 15 म ई को ससमय अपने विद्यालय के हाईस्कूल इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए एक अध्यापक की भी ड्यूटी लगाएं। राजकीय इंटर कालेज अखोप के प्रधानाचार्य और राजकीय उमावि शाहपुर अफगा के एक सहायक अध्यापक को कार्यक्रम का नोडल भी नामित किया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मेधावियों को सम्मान के लिए बुलाने का यह तरीका उचित है।