बलिया : प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को नाश्ता पर शहीद मंगल पांडेय के वंशजों के यहां जाना था। सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता डा. अंजनी पांडेय के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र देखा। चित्र के समक्ष शिक्षा मंत्री वेसै नतमस्तक हुए जैसे संसद प्रवेश करते प्रधानमंत्री संसद की सीढ़ी पर मत्था टेका था। नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
अनुराग भदौरिया पर हो कड़ी वैधानिक कार्रवाई : स्मृति सिंह
-भाजपा नेत्री की मांग -दुनिया में करोड़ों के आस्था केंद्र गोरक्षपीठाधीश्वर योगी जी तपर टिप्पणी निंदनीय -कहा सपा प्रवक्ता ने धार्मिक सौहार्द और भाईचारा बिगाड़ने का किया कुत्सित प्रयास शशिकांत ओझा बलिया : भारतीय जनता पार्टी की महिला फायर ब्रांड नेत्री और जूनियर केतकी सिंह कही जा रही भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव स्मृति […]
यक्ष प्रश्न : क्या तीन करोड़ 50 लाख लागत की जियो ट्यूब विधि बचाएगी बाढ से
-हाल बाढ राहत प्रोजेक्ट का -25 जून तक कार्य पूर्ण करने की थी मियाद, अभी तक आधा ही हुआ कार्य शशिकांत ओझा बलिया : 15 जून बीत गया संभवतः एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे दे। लेकिन दुबे छपरा, गोपालपुर, कन्हयी ब्रह्म बाबा का स्थान व उदयी छपरा गांव को बचाने की कवायद में बाढ़ […]
ट्रेन की चपेट में आने से मंद बुद्धि वृद्ध की मौत
-रेल पटरी पर हादसा-रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समक्ष हुआ हादसा ऋतुराज तिवारी”बिन्दु”रेवती (बलिया) : बलिया-छपरा रेल खण्ड के मध्य रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के सामने रेल पटरी पर ट्रेन चपेट में आने से एक 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मय हमराह मौके पर पहुंचे प्रभारी […]

