



-प्रेस के समक्ष रखी उपलब्धि
-उद्योग स्थापित करने में 14वें नंबर से आए नंंबर दो पर शीघ्र ही होंगे नंबर वन
बलिया : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मिडिया के समक्ष सरकार की उपलब्धि को रखा। कहा यूपी पहले बीमारु राज्य रहा है अब नहीं। आज योगी सरकार का अनुसरण देश ही नहीं दुनिया के कुछ देश कर रहे हैं। यूपी को इतना आत्मबल देना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिभा है क्योंकि यह भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश है।
कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को आमदनी का खुला मंच दिया। कुछ को दिक्कत है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपी में 125 ई-मंडी बनाया गया। किसानों का विश्वास जितना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। पावर और परिवहन के क्षेत्र में प्रदेश ने खूब तरक्की की। बिजली पहले नहीं मिलती थी अब मिल रही है।.. यूपी सरकार उसी खजाने में गांव को 18 घंटे, ब्लॉक तहसील को 20 घंटे और जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली दी जा रही हैं। परिवहन को मजबूत करने के लिए बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे, लिंक एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। .. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों ओर व्यापार का कलस्टर बनेगा जिससे उद्योग बढ़ेगा। उद्योग स्थापित करने में पहले 14 नंबर पर थे आज 2 नंबर पर है। विकास की गति जो मिल रही है जल्द युवाओं को मौका देगी। यूपी में 42 लाख घर बनाया योगी सरकार ने। जबकि अखिलेश सरकार ने इसका पैसा वापस कर दिया था।
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर 1800 करोड़ की संपत्ति जप्त किया है सरकार ने। पीड़ित व्यक्ति का मुकदमा दर्ज करने में आज प्रदेश किया है गंभीर प्रयास। कोविड महामारी में योगी सरकार ने आक्सीजन में सूबे को आत्म निर्भर बनाया। मेडिकल के क्षेत्र में बहुत काम हुआ। आस्था का सम्मान योगी सरकार ने प्रमुखता से किया है। जहां लोगों की आस्था है वहां विकास हो रहा है। 500 वर्ष के अयोध्या विवाद का खात्मा कर भव्य मंदिर बन रहा है। विश्वनाथ कारिडोर विन्ध्य कारिडोर पर कार्य हो रहा है। कहा कायाकल्प योजना में परिषदीय विद्यालयों का कल्याण हुआ। … देश के अंदर यूपी की शिक्षा नीति का मान बढ़ा है। दिव्यांगता पर कहा कि पहले सात प्रकार से होता था अब 21 प्रकार की दिव्यांगता कर रहे हैं। एक बच्चे पर साढे सात लाख खर्च किसी को मूक बधिर और बहरापन दूर करने की योजना है। कहा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देंगे जिस पर छोटी दुकान भी दिव्यांग चला सकते हैं। कहा सरकार गरीबों के भले की सोच रही है। होमगार्ड और पीआरडी जवानों की बेहतरी बताई। किसान सम्मान निधि और मुफ्त वैक्सीन भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। इस दौरान विधायक संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया, सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
9768 74 1972 for Website Design