![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211202-WA0023-819x1024.jpg)
![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211201-WA0039-820x1024.jpg)
![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211201-WA0062-819x1024.jpg)
बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्री-ट्रायल बैठक हुई।
बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश मिश्र ने किया। बैठक में 11 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किए गए मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी हुसैन अहमद अंसारी, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रद्धा तिवारी, नूतन श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे।
![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211201-WA0061-819x1024.jpg)
![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211127_131837-1024x997.jpg)
![](http://balliasamachar.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211202-WA0031-819x1024.jpg)