

बलिया : जनपद के दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला में विराट पशु मेला नन्दी ग्राम भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजन नगर पालिका द्वारा रविवार को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वतंत्रप्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी और राज्यमन्त्री आन्नद स्वरूप शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नन्दी ग्राम मेला का भूमि पूजन किया। बलिया नगरपालिका के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री द्वय ने ददरी मेले के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष अजय कुमार चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर व समस्त नगर पालिका कर्मचारी व सौकडों लोग मौजूद रहे।



9768 74 1972 for Website Design