-प्रसिद्ध पं. गोरखनाथ उपाध्याय के छोटे पुत्र थे
-प्रयागराज संगम तट पर हुआ अंतिम संस्कार
-पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबियत थी खराब
बलिया : जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति और ब्राह्मण समुदाय के लिए शोभनीय माने जाने वाले पंडित गोरखनाथ उपाध्याय जी के अनुज पुत्र और जिले के प्रतिष्ठित सतीश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित विनयेन्द्र नाथ उपाध्याय जी का रविवार को निधन हो गया।
पंडित विनयेन्द्र नाथ उपाध्याय जी प्रयागराज में ही रहते थे और कुष्ठ जनों की सेवा बड़े आत्मीय ढंग से करते और करवाते थे। उनकी तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही सतीश चंद्र कालेज और लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज के कर्मचारियों सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी।



9768 74 1972 for Website Design