

-दिखे सैकड़ों पोस्टर बैनर
-मुख्य द्वार से सामने और आसपास के पोस्टरों को निहारते रहे जिले के सपाई
शशिकांत ओझा, लखनऊ
समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर 28 अगस्त को जिले के सपा जनों को जुटाया गया था। आम और खास मिलाकर लगभग एक हजार लोग वहां उपस्थित थे। अंदर मुख्य कार्यक्रम तो पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का सपा में वापसी का था पर सपा मुख्यालय पर आते-जाते सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेता शेख अहमद अली ” संजय भाई” का जलवा ही लोगों को दिख रहा था।
संजय भाई ने अभी कुछ दिनों पूर्व ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया है। लखनऊ सहित इस बलिया और सिकंदरपुर में इसकी चर्चा है कि विधानसभा टिकट में इस बार संजय भाई, शोएबुल इस्लाम, जुबेर सोनू और वलिउल्लाह ने मो. जिआउद्दीन रिजवी के सामने कड़ी प्रतिद्वंद्विता खड़ी कर दी है। टिकट किसको मिलेगा यह तो पार्टी को तय करना है। बलिया के लोगों का सपा मुख्यालय पर जुटान देख सपा कार्यालय के आस-पास सैकड़ों छोटे-बड़े होर्डिंग्स थे। संजय भाई के होर्डिंग्स पर धार्मिक चर्चा भी होती रही। मुसलमान होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना वाले होर्डिंग बलिया सहित सभी को आकर्षित करते रहे। लखनऊ गए बलिया के सभी लोगों के दिल में संजय भाई के होर्डिंग्स राज करते रहे।
9768 74 1972 for Website Design